
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। इस कड़ी के तहत जेम्स कैब्रिज इंटनेशनल स्कूल का परिणाम भी शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए। विशेष रूप से 10वीं के टॉप पांच छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

जिसमें जानवीं मित्तल ने 98.8%, गीतांश शर्मा ने 98.2%, मौलिक मित्तल ने 97%, चिन्मय अभिलाषी ने 96.8%, केशव गुप्ता ने 96.6% प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंनें कहा कि स्कूल भविष्य में भी इसी तरह बेहतर शिक्षा और परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।











