Sunday, November 1, 2026
Home Education सीबीएसई दसवीं परिणाम: संगरूर की बेटी पावनी गुप्ता ने 99.8% अंक किए...

सीबीएसई दसवीं परिणाम: संगरूर की बेटी पावनी गुप्ता ने 99.8% अंक किए हासिल

संगरूर (द स्टैलर न्यूज़)। बीते दिन सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणामों में संगरूर जिले की छात्रा पावनी गुप्ता ने 500 में से 499 अंक (99.8 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, संगरूर की छात्रा पावनी गुप्ता की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता हितेशवीर गुप्ता, जो एक पीसीएस अधिकारी हैं और आरटीए श्री अमृतसर साहिब के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, तथा माता लीजी अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का दिन है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।

Advertisements

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर संगरूर राहुल चाबा ने पावनी गुप्ता और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि पावनी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि लगन, मेहनत और सही दिशा के साथ हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने पावनी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here