Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur दुखदः पंजाब संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष व जूझारु नेता कर्मवीर बाली का...

दुखदः पंजाब संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष व जूझारु नेता कर्मवीर बाली का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली का निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। बता दें कि वह एक मामले में कपूरथला की न्यायिक हिरासत में थे और वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। कर्मवीर बाली समाजसेवी क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम थे तथा उन्होंने धार्मिक व समाज सेवी कार्यों में बढ़चढ़कर योगदान डाला तथा सामाजिक मुद्दों को उठाने में भी वह सदैव अग्रणीय रहे।

Advertisements

कुछ समय पहले ही कमालपुर में हुए एक झगड़े में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा वह कपूरथला जेल में थे। जहां उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लुधियाना ले जाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का पता चलते ही धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here