Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur हरियाना नगर कौंसिल नतीजेः AAP ने 11 में से 7 वार्ड जीते,...

हरियाना नगर कौंसिल नतीजेः AAP ने 11 में से 7 वार्ड जीते, कांग्रेस ने 3 और भाजपा के खाते आई 1 सीट

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यू़ज)। नगर कौंसिल की 26 मई को हुई चुनाव प्रक्रिया के नतीजों का आज औपचारिक ऐलान कर दिया गया। आज सुबह नगर कौंसिल हरियाणा के विभिन्न वार्डों में पड़ी वोटों की गिनती जी जी डी एस डी कॉलेज हरियाणा में शुरू हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए चुनावों के आरओ रुपिंदर सिंह पाबला और एआरओ राज कुमार, नायब तहसीलदार भुंगा ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशा कुमारी ने 436 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के संजय कपिला ने 231 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार भावना ने 189 वोट हासिल कर जीत प्राप्त की।

Advertisements

वार्ड नंबर 4 से भाजपा उम्मीदवार राजीव कपिला ने 168 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी कपिला ने 239 वोट लेकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस उम्मीदवार रमन कुमार ने 92 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से आप उम्मीदवार पूजा कपिला ने 128 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के इकबाल सिंह ने 263 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस उम्मीदवार गुरदेव कौर ने 255 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 10 से आप उम्मीदवार पवन कुमार ने 263 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की तथा वार्ड नंबर 11 से आप उम्मीदवार रामजीत ने 234 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। आज सुबह जिला प्रशासन द्वारा नगर कौंसिल हरियाणा की मतगणना को लेकर स्थानीय जी जी डी एस डी कॉलेज हरियाणा में कड़े प्रबंध किए गए थे।

वहीं वोटों की गिनती के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। दोपहर तक मतगणना पूरी होने के बाद विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने पोलिंग स्टेशन के बाहर ढोल बजाकर और भंगड़ा डालकर खुशी मनाई। नगर कौंसिल की 11 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 7 सीटें मिलने के साथ स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया है। विजेता उम्मीदवारों ने अपनी जीत को वार्ड निवासियों की जीत बताते हुए आने वाले समय में अपने-अपने क्षेत्रों के अधूरे कार्यों को पूरा करवाने का भरोसा दिलाया। विभिन्न वार्डों के विजेता उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ अपने-अपने वार्डों में जीत का जश्न मनाते हुए मतदाताओं का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here