Sunday, November 1, 2026
Home Crime गोपाल शर्मा हत्याकांडः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं, परिजन कार्यवाही...

गोपाल शर्मा हत्याकांडः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं, परिजन कार्यवाही से असंतुष्ट

ग्रेटर नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बनवाली गांव में 15 वर्षीय किशोर गोपाल शर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियां को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेश और मोहित (निवासी रोही) तथा उमेश (निवासी चंपारण, बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या हुक्का पीने के एक छोटे से विवाद और रंजिश के चलते की गई थी। ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 मई को गोपाल के गुमशुदा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद रोही गांव के एक खाली मकान में उसका शव मिला। उन्होंनें बताया कि गोपाल आरोपियों के साथ बैठकर हुक्का पिया करता था। कुछ दिन पहले उसकी दादी ने वहां जाकर आरोपियों को डांट लगा दी थी। आरोपी इसी बात से नाराज थे। जिसके बाद 21 मई को जब गोपाल हुक्का पीने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके हुक्के में अधिक तंबाकू डालकर पिलाया। इसके बाद उसे खाली मकान में ले जाकर उसका सिर दीवार में दे मारा। गोपाल वहीं बेहोश हो गया और आरोपी उसे उसी हाल में छोड़कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisements

ज्वाइंट सीपी ने सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों का भी सख्ती से खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है, उसके अंग काटे गए हैं या तेजाब डाला गया है, वे पूरी तरह अफवाह और गलत हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है; रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण सिर पर लगी चोट है।

लेकिन दूसरी तरफ परिजन पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। पिता ने फुल एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्यवाही की मांग के लेकर रणनीति बनाने की बात कही है। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उधर पुलिस लगातार परिजनों को समझाने के प्रयार कर रही है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here