Tuesday, October 20, 2026
Home Crime थाना सदर: शेरगढ़ निवासी बलजीत 60 बोतलें शराब सहित गिरफ्तार

थाना सदर: शेरगढ़ निवासी बलजीत 60 बोतलें शराब सहित गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। एस.एस.पी जे.इलनचेलियन होशियारपुर के दिशानिर्देशों पर डी.एस.पी जगदीश राज अत्री की अध्यक्षता में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 4 अप्रैल को राजेश कुमार सब इंस्पैक्टर थाना सदर होशियारपुर की अगुवाई में ए.एस.आई जसवीर सिंह सहित पुलिस पार्टी की तरफ से गश्त दौरान मौहल्ला रविदास नगर से शेरगढ़ जा रहे थे कि सामने से आ रही एक एक्टिवा बिना नं. प्लेट के उपर 2 बोरी प्लास्टिक के साथ व्यक्ति आ रहा था की अचानक पुलिस को देख कर बोरियां वहीं फैंक कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

Advertisements

पुलिस द्वारा बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें से 60 बोतलें (45 हजार मि.ली.) शराब बरामद हुई। जिस पर थाना सदर होशियारपुर में मामला दर्ज करके तफ्तीश के दौरान बलजीत कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पार्टी द्वारा पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here