
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। किडज़ी स्कूल बेला में बच्चों के लिए एक शानदार समर पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्नों ने पानी में खूब मस्ती कर गर्मी को मात दी। “Beat the Heat” थीम पर आयोजित इस पार्टी में बच्चों ने पूल एक्टिविटीज़ का आनंद लिया और पूरे दिन उत्साह और खुशी से भरपूर रहे। स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में मनोरंजन के साथ ताजगी और आनंद का अनुभव करवाना था। वहीं डायरेक्टर शैलेश शर्मा ने बच्चों को खुश और एक्टिव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए स्वादिष्ट मौसमी फल जैसे आम (Mango), तरबूज (Watermelon) और खरबूजा (Muskmelon) परोसे गए। साथ ही बच्चों को ठंडी-ठंडी फ्रूटी देकर उन्हें पूरी तरह से रिफ्रेश किया गया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं काजल शर्मा, कोमल, मनिंदर, निशु आदि ने भी बच्चों के साथ मिलकर गतिविधियों में हिस्सा लिया और उनके साथ खूब आनंद लिया। बच्चों की हंसी, उत्साह और रंग-बिरंगी समर पार्टी ने पूरे स्कूल परिसर को खुशियों से भर दिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और यादगार पलों के साथ हुआ। किडज़ी स्कूल बेला बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ












