Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur साहिल ने बीएड प्रथम समैस्टर में साईं कॉलेज सरदुलापुर में प्रथम स्थान...

साहिल ने बीएड प्रथम समैस्टर में साईं कॉलेज सरदुलापुर में प्रथम स्थान किया प्राप्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। साहिल ने बी.एड के प्रथम समैस्टर में 450 में से 381 अंक प्राप्त करके साईं कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन सरदुलापुर, होशियारपुर में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले स्थान पर आने के कारण उसके पिता रिटायर ऐसोसिएट प्रोफैसर विजय कुमार तथा माता रिटायर लैक्चरार रोमा देवी ने उसको फूलों का गुलदस्ता देकर उसका स्वागत किया।

Advertisements

इसी तरह उन्होंने उसका मुंह मीठा करवाकर उसको माता-पिता का नाम रौशन करने के कारण बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर साहिल के छोटे भाई अर्श ने भी उसको बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here