Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए का क्रिकेट समर कैंप 8 से 25 जून तकः डा. रमन...

एचडीसीए का क्रिकेट समर कैंप 8 से 25 जून तकः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला किक्रेट एसोसिएशन द्वारा हर साल की तरह इस साल भी बच्चों को किक्रेट का प्रशिक्षण देने के लिए समर प्रशिक्षण कैंप का आयोजन 8 जून से 25 जून किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस कैंप में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी 8 जून तक एचडीसीए मैदान, रेलवे मंडी (गवर्नमेंट कालेज ग्राउंड) में अपना नाम दर्ज करवा सकते है। उन्होंनें बताया कि इस कैंप में राष्ट्रीय स्तरीय कोचों व ट्रेनरों की देखरेख में बच्चों को क्रिकेट की बारीकियों के साथ-साथ उनकी फिटनेंस पर भी काम करवाया जायेगा। डा. घई ने बताया कि एचडीसीए के इस समर कैंप की समाप्ति पर बच्चों की टीमें बनाकर समर कैंप कप के अंतर्गत इनके मैच करवाए जाएंगे। उन्होंनें बताया कि इस कैंप में भाग लेने वाले सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को प्रशिक्षण सर्टिफिकेट के साथ-साथ उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने जिले के बच्चों से कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मेहनत के बल पर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने का आह्वान किया। एचडीसीए टूर्नामेंट कमेटी चेयरमैन डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, ठाकुर योगराज ने बताया कि इस कैंप में खिलाड़ी एक अच्छे खिलाड़ी के रुप में अपने आप को साबित कर सकते है। एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, परवीन चिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी की देखरेख मे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण व फिटनेंस के प्रति विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समर कैंप प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here