Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur राजिंदर वैद को 30 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाए जाने संबंधी...

राजिंदर वैद को 30 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाए जाने संबंधी नोटिस जारी, अन्यथा निगम करेगा कार्यवाही

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के बहादुरपुर इलाके के समीप आकाश नगर व बीरबल नगर में पड़ती टीपी स्कीम के तहत आती जगह पर राजिंदर वैद द्वारा किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा श्री वैद को 30 दिन के भीतर खुद ही कब्जा हटाए जाने संबंधी नोटिस जारी कर दिया गया है तथा कब्जा न हटाए जाने की सूरत में निगम द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए कब्जा हटाया जाएगा।

Advertisements

इस संबंधी नगर निगम से प्राप्त जानकारी अनुसार माननीय हाई कोर्ट के आदेशों पर जारी हिदायतों अनुसार राजिंदर वैद को अपना पक्ष रखने को मका दिया गया था तथा उन्होंने जो तथ्य पेश किए और मौके पर जो स्थिति है उस हिसाब से उनके द्वारा किया गया निर्माण टीपी स्कीम के तहत आता है और उन्हें उसे छोड़ना होगा। अधिकारियों ने बताया कि टीपी स्कीम में पार्क एवं गलियां मालिक के नाम ही रहती हैं, लेकिन अगर स्कीम के तहत किसी जगह पर पार्क एवं गली के लिए मार्ग छोड़ा गया है तो उसे मालिक बेच नहीं सकता तथा न ही उस पर किसी तरह का कोई निर्माण कर सकता है। उनके अनुसार राजिंदर वैद के पास भले ही जगह की रजिस्ट्री है, लेकिन फिर भी उनकी कुछ जगह टीपी स्कीप के तहत पार्क एवं गली के अंतर्गत आती है, जिसे छुड़ाने के लिए निगम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। अग वह खुद उसे नहीं हटाते तो, निगम को अपनी मशीनरी का प्रयोग करते हुए उसे हटाने संबंधी कार्यवाही को अमल में लाना पड़ेगा और इसके लिए बाकायदा तौर पर पुलिस सुरक्षा के साथ पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। पता चला है कि निगम ने करीब 3-4 दिन पहले ही श्री वैद को नोटिस जारी कर उन्हें जगह से कब्जा हटाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here