
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा होशियारपुर की ओर से प्रधान दीपक नरूला की अध्यक्षता में जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर की 10वीं बोर्ड की परिक्षा में 95.2% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, परिवार एवं शहर का नाम रोशन करने वाली हिनाया अरोड़ा को अरोड़ा वंश के संस्थापक श्री अरुट जी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभा के संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अरोड़ा वंश सभा के अध्यक्ष दीपक नरूला ने होनहार छात्रा हिनाया अरोड़ा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बताया और कहा की उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर सरपरस्त प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है और श्री अरोड़ा ने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने हिनाया अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर हिनाया अरोड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, समय का सदुपयोग और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा है। कार्यक्रम के अंत में अरोड़ा वंश सभा के सदस्यों ने हिनाया अरोड़ा तथा उनके माता-पिता श्रीमती निशा कथूरिया एवं श्री संजीव कथूरिया को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर माही अरोड़ा,विजय अरोड़ा, अनिल पाहवा, पवन अरोड़ा, विशाल अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।












