Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार ने अगर वायदाखिलाफी की तो यूनियन फिर हड़ताल को तैयारः...

पंजाब सरकार ने अगर वायदाखिलाफी की तो यूनियन फिर हड़ताल को तैयारः कुलवंत सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। म्यूनिसिपल एक्शन कमेटी के सरपरस्त कुलवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा 21 मई को दिए गए आश्वासन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक माह का समय मांगने के बावजूद अब तक कोई मीटिंग नहीं की गई। जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि 21 मई से लेकर अब तक सरकार की ओर से कोई जानकारी सांझा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने चार बैठकों के माध्यम से मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई।

Advertisements

इससे कर्मचारियों में निराशा और रोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर समय टालने की नीति अपना रही है। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर सोमनाथ आदिया, विक्रमजीत बंटी, परवीन कुमार (लीडिंग फायरमैन), ललित कुमार, नरेश कुमार (ड्राइवर), ईश्वर सैनी (फायरमैन), अमनदीप (फायरमैन), परमजीत (फायरमैन) तथा नरेश कुमार (सेवामुक्त फायरमैन) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here