Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur मुख्यमंत्री ने स्वर्णकारों की समस्याओं के हल का दिया आश्वासनः सुदर्शन धीर

मुख्यमंत्री ने स्वर्णकारों की समस्याओं के हल का दिया आश्वासनः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुक्यमंत्री भगवंत सिंह मान बहुत ही मेहनती, मिलनसार एवं पंजाब का भला चाहने वाले मुख्यमंत्री हैं। क्योंकि, जब कोई समस्या एक बार उनके ध्यान में आ जाती है तो वह उसे हल करके जनता को राहत पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं। जिसके चलते आज प्रदेश में कई जनहितैषि योजनाएं शुरु हो पाई हैं। यह बात स्वर्णकार संघ पंजाब वन व खत्री महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने मुख्यमंत्री के होशियारपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं भेंट करने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि विधायक ब्रमशंकर जिम्पा की अगुवाई में उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की और उनके समक्ष स्वर्णकारों की समस्याओं का मुद्दा उठाया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके हल का आश्वासन दिया। श्री धीर ने कहा कि एक लंबे समय के बाद पंजाब को पूरी लग्न के साथ काम करने वाला मुख्यमंत्री मिला है और हम सभी को पंजाब की बेहतरी के लिए उनका साथ देना चाहिए। इस मौके पर श्री धीर ने कहा कि विधायक जिम्पा की तरफ से होशियारपुर के विकास में तेजी लाई गई है और उन्होंने की प्रोजैक्ट शुरु करवाए हैं। इस दौरान श्री धीर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को होशियारपुर के विकास एवं बेहतरी के लिए और भी प्रोजैक्ट देने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here