Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur विभुति लगाते ही लौटी आंखों की रोशनी, बस्सी ख्वाजू के लवली के...

विभुति लगाते ही लौटी आंखों की रोशनी, बस्सी ख्वाजू के लवली के साथ हुआ चमत्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को गए जत्थे के साथ गए शहर के बस्सी ख्वाजू निवासी लवली द्वारा ऊना के बनौड़े महादेव मंदिर, चताड़ा में माथा टेकने उपरांत उसकी आंखों की रोशनी वापिस लौट आई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अश्वनी शर्मा ने बताया कि स्व. गरीब दास जी द्वारा शुरु की गई इस यात्रा का आयोजन भगतां दी टोली द्वारा किया जाता है तथा इस साल भी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दौरान जब वह ऊना के चताड़ा पहुंचे तो जत्था पहली बार वहां स्थित बनौड़े महादेव मंदिर में माथा टेकने हेतु रुका। जत्थे में शामिल लवली कुमार, जोसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी तथा दूसरे से भी कम दिखाई देता था ने भी जब मंदिर में माथा टेका तो उसने वहां पर धूने पर माथा टेकने दौरान उसकी विभूति को अपने माथे व आंखों पर लगाया।

Advertisements

विभुति को लगाते ही उसके आंखों की रोशनी एक दम से वापिस आ गई। उसे लगने लगा कि उसकी आंखें ठीक हो रही हैं और चंद ही मिनटों में उसे पूरी तरह से साफ दिखाई देने लगा। इस पर उसकी व उसके परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा और सभी भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए झूमने लगे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कुदरत के रंग इसे ही कहा जाता है और भगवान कब अपने भक्तों पर कृपा कर दें इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। भगतां दी टोली में इस चमत्कार के बाद काफी खुशी पाई जा रही है तथा उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा में एक तीर्थ और जुड़ गया है। इस मौके पर पवन शर्मा, टुन्ना सैनी, रिंकू, शंकर, बोबी गांधी, बबलू, नवी, हरदीप सैनी, सोनू, अरमान सैनी, मुकेश, लव, सुमन, ज्योति सैनी, अनीता, लवली, मंजू, सोमा, काके, पूजा, मंजू गांधी, मनजीत कौर, मंजू शर्मा, रिम्पी, राजू व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here