Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

एसएवी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त एसएवीजैन डे बोर्डिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने अपने भेजे गए संदेश में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है। यह थीम यह ज़ाहिर करती है कि यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बनाए रखने के साथ-साथ बढ़ती उम्र के साथ लचीलापन, गतिशीलता और स्वतंत्रता को संरक्षित करने में योग की भूमिका पर जोर देना है।

Advertisements

इस अवसर पर बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया |बच्चों की योग के प्रति रुचि को देखकर प्रधान जीवन जैन ,सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन ,सदस्य अशोक जैन, डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बहुत ही सराहा और उन्होंने सभी बच्चों को अपने जीवन की असली जमा पूंजी स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here