Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने SIR की प्रगति की समीक्षा की

अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने SIR की प्रगति की समीक्षा की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह ने जिले में चल रहे मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए वीरबार शाम चौरासी, उड़मुड़ व चब्बेवाल के निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे गणना कार्य की विस्तार से समीक्षा की।

Advertisements

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ की ओर से किए जा रहे गणना कार्य की जानकारी निर्धारित मोबाइल एप पर समयबद्ध तरीके से अपलोड की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। 

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 24 जुलाई 2026 तक जिले के मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब को भेजे जाएंगे, ताकि मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में अधिक सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इस मौके पर कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, चुनाव तहसीलदार रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here