Tuesday, October 20, 2026
Home National CRPF के जवान ने ड्यूटी दौरान खुद को मारी गोली

CRPF के जवान ने ड्यूटी दौरान खुद को मारी गोली

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मोती बाग इलाके में सीआरपीएफ के 37-वर्षीय एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नरसी लाल यादव के रूप में की गई है। उनके मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब यादव ड्यूटी पर थे।

Advertisements

अधिकारी ने बताया कि यादव ने अपने सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।  अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के पीछे का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here