Saturday, October 31, 2026
Home Latest 6,000 रिश्वत लेते नायब तहसीलदार के रीडर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे...

6,000 रिश्वत लेते नायब तहसीलदार के रीडर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समाना, जिला पटियाला के नायब तहसीलदार के रीडर संजीव सभरवाल को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव ढैंथल, तहसील समाना, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के भाई ने अपने पुत्र को विदेश भेजने के लिए जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, पटियाला से 11 लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसके बदले उसका मकान जमानत के रूप में गिरवी रखा गया था। इस ऋण का भुगतान 14,000 रुपये की मासिक किस्तों के माध्यम से किया जाना था। हालांकि, पिछले दो वर्षों से किस्तों का भुगतान न होने के कारण एस ए आर एफ ए एस आई अधिनियम , 2002 की धारा 14 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की गई, जो वर्तमान में समाना के नायब तहसीलदार-सह-कार्यकारी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में लंबित है। इसके परिणामस्वरूप गिरवी रखी गई संपत्ति का कब्जा लेने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

Advertisements

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जब शिकायतकर्ता समाना स्थित नायब तहसीलदार के कार्यालय पहुंचा, तो उसकी मुलाकात आरोपी रीडर संजीव सभरवाल से हुई। आरोपी ने मामले की कार्रवाई में देरी करने के बदले 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद वह 6,000 रुपये की पहली किस्त लेने पर सहमत हो गया तथा शिकायतकर्ता को शेष राशि 6 जुलाई, 2026 के बाद देने के लिए कहा। अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी रीडर को शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here