Thursday, October 29, 2026
Home International शादी से लौट रहा पिकअप ट्रक हुआ हादसे का शिकार, 13 लोगों...

शादी से लौट रहा पिकअप ट्रक हुआ हादसे का शिकार, 13 लोगों की मौत, 5 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शादी समारोह से लौट रहे लोगों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच दब गया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंडांग स्यारिफ हिदायत ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय राजमार्ग पर हुई। सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक खुले पिकअप ट्रक में सवार थे। राजमार्ग पर यू-टर्न लेने के लिए डिवाइडर के पास वाहन की रफ्तार धीमी हुई और वह रुक गया। तभी पीछे से उसी दिशा में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements

हिदायत ने कहा, ”टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक सामने वाली लेन में जा पहुंचा, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे फिर टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण पिकअप में सवार 12 से अधिक लोग सड़क पर जा गिरे।” पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इनमें कुछ को मामूली जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here