
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) द्वारा करवाई जा रही लड़कों की अंतरजिला अंडर 19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर की टीम ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को 5 विकेट से हराकर 4 अंक अर्जित किए। होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे फतेहगढ़ साहिब की टीम टिक न पाई और 34.5 ओवरों में मात्र 171 रनों में सीमट गई। जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया फतेहगढ़ साहिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवरों में मात्र 171 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें प्रतयुष कुमार ने 58, समरप्रीत ने 43, मयंक यादव ने 38 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की टीम द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए चिराग ने 4 विकेट, हर्षित नंदा ने 3, कृष्ण वालिया, कृत्या व आर्यण अरोड़ा ने 1-1 विकेट झटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी होशियारपुर की टीम ने 38 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। जिसमें शानदारी बल्लेबाजी करते हुए वंश सभरवाल ने 56, कप्तान आर्यण ने 35, माधव शर्मा ने 28, युवराज ठाकुर ने 12 रनों का योगदान दिया। फतेहगढ़ साहिब की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत, हरमनप्रीत, माधव व आकाशदीप ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। टीम की जीत पर बधाई देते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, डा. पंकज शिव, विवेक साहनी व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं भेंट की। टीम की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रैनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, निकिता, परवीन शिंटू, पंकज पिंका, अशोक शर्मा, दिनेश आदि ने भी टीम को बधाई दी।












