Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur ओहरी ने साथियों सहित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल को...

ओहरी ने साथियों सहित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला होशियारपुर के जिला अध्यक्ष शिवम ओहरी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Advertisements

इस अवसर पर शिवम ओहरी ने कहा कि हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग समाज के सभी वर्गों के कल्याण, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आयोग अल्पसंख्यक समाज के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष पंकज (काकू) रेवाड़ी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here