
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नोबिलिटी हाई स्कूल में ,कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर ‘शहीदों के नाम’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। लगाए गए पौधे वीर शहीदों के अमर बलिदान को समर्पित करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का संकल्प बने।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि जिस प्रकार हमारे सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण की रक्षा के लिए अपना योगदान दे। विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में संदेश दिया गया—
शहीदों के नाम — एक हरित श्रद्धांजलि।”
“वीरों का सम्मान, प्रकृति का अभिमान।”
“आज का पौधारोपण, कल का सुरक्षित और समृद्ध भारत।”
विद्यालय प्रबंधन ने “नोबिलिटी हाई स्कूल”:शौर्य को सलाम, प्रकृति का सम्मान- कारगिल विजय दिवस पर ‘शहीदों के नाम’ वृक्षारोपण।
नोबिलिटी हाई स्कूल के डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ गुलाटी जी नें इस अभियान को राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण बताते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।












