Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur लिवासा अस्पताल ने व्यापक कैंसर केयर को किया मजबूत

लिवासा अस्पताल ने व्यापक कैंसर केयर को किया मजबूत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। आर्किट लिवासा अस्पताल होशियारपुर ने शुक्रवार को क्षेत्र के रोगियों के लिए व्यापक कैंसर केयर की पहुंच को आसान बनाते हुए अपने ऑन्कोलॉजी कार्यक्रम को मजबूत किया। यह कार्यक्रम एक ही छत के नीचे उन्नत डायग्नोस्टिक, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, जटिल कैंसर सर्जरी और मल्टीडिसीप्लिनरी उपचार योजना प्रदान करता है। इससे मरीजों को विशेष देखभाल के लिए क्षेत्र से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। इस व्यापक ऑन्कोलॉजी कार्यक्रम में डायरेक्टर-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. शुभ महिंद्रू और कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. मयंक कपूर शामिल हैं।

Advertisements

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. महिंद्रू ने कहा कि हालांकि सभी प्रकार के कैंसर से बचाव संभव नहीं है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली की आदतों को अपनाकर कई आम कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ष्सभी रूपों में तंबाकू से बचना, शराब का सेवन सीमित करना, स्वस्थ वजन बनाए रखना, नियमित व्यायाम करना, फल और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लेना, अनुशंसित टीके लगवाना और उम्र के अनुसार कैंसर जांच कराना बीमारी का समय पर पता लगाने में मदद कर सकता है, जब उपचार अक्सर सबसे प्रभावी होता है।ष्
डॉ. कपूर ने कहा, ष्कैंसर दुनिया भर में बीमारी के प्रमुख कारणों में से एक बना हुआ है, लेकिन शुरुआती पहचान और उपचार में प्रगति के साथ इसके परिणामों में काफी सुधार हुआ है। लिवासा अस्पताल होशियारपुर के विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि समय पर निदान, व्यक्तिगत उपचार योजनाएं और मेडिकल व सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिलाकर समन्वित देखभाल, मरीजों के जीवित रहने की दर और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रीजनल फैसिलिटी डायरेक्टर- लिवासा हॉस्पिटल्स अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि मरीज अब अपने घर के पास विशेषज्ञ परामर्श, उन्नत उपचार विकल्पों और समन्वित कैंसर देखभाल का लाभ उठा सकते हैं, जिससे यात्रा और उपचार में होने वाली देरी दोनों में कमी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here