
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रैस ब्यान जारी करते हुए कहा कि समाजसेवी संदीप कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल की सदस्यता ग्रहण की। यहां यह उल्लेखनीय है कि संदीप कुमार शर्मा रोटरी के विभिन्न क्लबों में 2016 से समाज सेवा के कार्य करते आ रहे हैं।

रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के सभी सदस्यों ने संजीव शर्मा द्वारा क्लब की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा ने क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि वो समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहेंगे तथा क्लब को तन मन धन से सहयोग देंगे।












