Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में 16वीं राष्ट्रीय योगा मीट का शानदार...

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में 16वीं राष्ट्रीय योगा मीट का शानदार आगाज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही जिला होशियारपुर में भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे योगा खिलाड़ियों की तीन दिवसीय 16वीं राष्ट्रीय योगा मीट का शानदार आगाज हुआ। नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की सहायक आयुक्त सुखराज कौर ने मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन समेत समूह मेहमानों, अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके उपरांत खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। खिलाड़ियों के कदमों की ताल और देशभक्ति के जज़्बे ने पूरे माहौल को उत्साह और गौरव से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

Advertisements

मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय योगा मीट के आगाज की घोषणा की। आशिका जैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगा सिर्फ खेल नहीं, बल्कि शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक शांति, एकाग्रता और संतुलित जीवन का मार्ग है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना से मुकाबलों में भाग लेने और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

डिप्टी कमिश्नर ने सुचारू प्रबंधों की सराहना करते हुए पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल, समूह स्टाफ और प्रबंधकीय टीम की मेहनत की प्रशंसा की। खिलाड़ियों ने खेल के नियमों की पालना, ईमानदारी और खेल भावना से अपनी सर्वोत्तम प्रतिभा दिखाने की शपथ ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि आशिका जैन, जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर और अंतरराष्ट्रीय योगा खिलाड़ी चेतनप्रीत कौर को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।

समागम में आई.ए.एस. गुरकंवल सिंह सहायक आयुक्त, होशियारपुर, सीतल सिंह चीमा सरपंच महिमूवाल, लखबीर कौर सरपंच फलाही, जुगिंदर सिंह पूर्व सरपंच महिमूवाल, वाइस प्रिंसिपल संतोष कुमारी नेगी, वरिष्ठ अध्यापक संजीव भुल्लर, नवोदय फलाही का स्टाफ, विद्यार्थी तथा विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापक, कोच और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने मुख्य अतिथि और समूह उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सांझे प्रयासों से यह राष्ट्रीय स्तर का समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सांझ और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here