Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब दियां खेड़ां-2026 में प्रोफेसर तरसेम महाजन हाइट अकादमी के विद्यार्थियों का...

पंजाब दियां खेड़ां-2026 में प्रोफेसर तरसेम महाजन हाइट अकादमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दसूया (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब दियां खेड़ां-2026 के जोनल स्तर के मुकाबलों में प्रोफेसर तरसेम महाजन हाइट अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। लड़कियों की फेंसिंग प्रतियोगिता में ख्वाहिश वालिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की 110 मीटर हर्डल रेस में प्रवेश बंसल ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में अकादमी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह डिस्कस थ्रो में दिवांशु बंसल ने द्वितीय स्थान, जबकि शॉटपुट में मनमोहन सिंह और सरताज सिंह शेरगिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रोफेसर तरसेम महाजन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोफेसर तरसेम महाजन ने कहा कि प्रोफेसर तरसेम महाजन हाइट अकादमी में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बराबर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अकादमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर अकादमी के समस्त स्टाफ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here