Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

सरकारी कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रधानाचार्य महोदय डॉ. सविता गुप्ता जी के निर्देशानुसार हिन्दी विभाग के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य जी द्वारा रिबन काटकर तथा ज्योति प्रज्जवलित करके किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को शुभाशीष दी गई तथा हिन्दी विभाग के समस्त अध्यापकगण तथा विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें दीं। इसके दौरान प्रधानाचार्य जी ने बच्चों से एक गतिविधि करवाई जिसके माध्यम से बच्चों को सृजनात्मकता से अवगत् करवाया।

Advertisements

इसके अतिरिक्त इस समारोह में विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों पेश कीं, जिसमें कि कविता वाचन, भाषण, गीतों द्वारा शिक्षक दिवस के संबंध में अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्य जी तथा हिन्दी विभाग के शिक्षकों द्वारा केक कटवाकर शिक्षक दिवस मनाकर इस समारोह का समापन किया गया। इस शुभ अवसर पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा, प्रो. तजिन्द्र कौर, प्रो. अरूण कुमार तथा हिन्दी विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here