
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर US की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।

अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है। खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का एक मुख्य केंद्र है और देश के कच्चे तेल के शिपमेंट का लगभग 90% हिस्सा इसी द्वीप से जाता है।












