
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना लॉयन पार्टी की एक मीटिंग राष्ट्रीय प्रधान अमित अरोड़ा जी की आज्ञानुसार कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी, युवा प्रभारी बंटी जोगी और जिला प्रधान मंधीर सिंह बंगड़ (रिंका) और जिला यूथ प्रधान दीपा मौजूद थे। स अवसर पर जावेद खान ने कहा कि पंजाब में सनातन धर्म की रक्षा, हिंदु समाज की सुरक्षा, हिंदुओं को जगाने व एकजुट करने के उद्देश्य से शिव सेना लॉयन की ओर से पंजाब के अलग-अलग जिलों में श्जागो हिंदुओं जागो यात्राश् निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में 12 तारीख दिन शनिवार को होशियारपुर से की जा रही है।

इस यात्रा के माध्यम से हिंदु समाज से जुड़े प्रमुख मुददों को लेकर आवाज बुलंद की जायेगी। जावेद खान और मधीर सिंह बंगड़ (रिंका) ने कहा कि हिंदु समाज के 10 मुददों को प्रमुखता से उठाया जायेगा 1. गौ हत्या और गौ तस्करी पर पूर्ण रोक। 2. हिंदू एवं शिवसेना नेताओं की सुरक्षा । 3. आतंकवाद के दौर में मारे गए हिंदुओं को न्याय। 4. हिंदू मंदिरों की सुरक्षा । 5. हिंदू नेताओं एवं संतों की सुरक्षा । 6. पंजाब में हिंदू समाज की सुरक्षा। 7. सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर कार्रवाई। 8. हिंदू विरोधी एवं हिंसक ताकतों पर सख्ती। 9.हिंदू समाज से जुड़े मामलों में न्याय। 10. हिंदू समाज को एकजुट करना। इस अवसर पर पंजाब प्रभारी करन पुरी भी उपस्थित थे।












