Thursday, October 1, 2026
Home hoshiarpur सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक आयोजित, पंजाब सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक आयोजित, पंजाब सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवा मुक्त कर्मचारी यूनियन नगर निगम होशियारपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष लाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंच सचिव की भूमिका संरक्षक संजीव अरोड़ा ने निभाई। इस दौरान यूनियन के चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए कर्मचारियों की मांगों और लंबित समस्याओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकार अब तक की सरकारों की तुलना में बेहद कमजोर साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हर वर्ग के कर्मचारियों की अनदेखी की है, जबकि आम लोगों को मुफ्त की सुविधाएं बांटने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने माननीय अदालत से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी राजनीतिक पार्टी को मुफ्त सुविधाएं देनी हैं तो वह अपने पार्टी फंड से दे, क्योंकि पंजाब सरकार के पास जनता का पैसा है और उसे मुफ्त की योजनाओं में बांटने से पहले कर्मचारियों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया जा रहा है। पक्के कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो रहा और नए वेतनमान लागू होने के बाद संशोधित वेतन का लाभ देने में भी सरकार लंबा समय लगा रही है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। कुलवंत सिंह सैनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के पास अभी भी समय है कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे और उन्हें उनका हक दे। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वर्ष 2027 में कर्मचारी सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष जोगिंदर पाल आदियां, जेई अश्वनी शर्मा, ड्राइवर नरेश कुमार, टेक्नीशियन नरेश कुमार, सुरजीत लाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार, फायर ऑफिसर विनोद कुमार, जेई हरीश कुमार, एसडीओ अश्वनी शर्मा, बलविंदर सिंह, नछत्तर लाल, बोध राज, सुरिंदर कुमार, सीता राम, चमन लाल सैणी तथा पार्षद दर्पण सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here