
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोगरा पैरामेडिकल फाउंडेशन ने चेयरमैन आर.डोगरा के दिशा-निर्देशों अनुसार मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा की अध्यक्षता में डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा जी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा, आजादी हमें शहीदों की कुर्बानी से मिली है। हमें संकल्प लेना होगा कि ईमानदारी, मेहनत और एकता से भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए गए। “ए वतन” और “माँ तुझे सलाम” पर प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में सहित समस्त स्टाफ सुशोभिता, मल्लिका पंडित, राजिंदर कौर और छात्र उपस्थित रहे।












