Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur भव्य रथ यात्रा दौरान होशियारपुर नगर श्री पार्श्वनाथ भगवान के जयकारों से...

भव्य रथ यात्रा दौरान होशियारपुर नगर श्री पार्श्वनाथ भगवान के जयकारों से गूंज उठा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा (रजि.) होशियारपुर के संरक्षक संघरतन सेठ लाला मोहनलाल , मदन लाल की अध्यक्षता में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा का आयोजन जैन समाज द्वारा किया गया। भव्य रथ यात्रा में होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा , मेयर प्रवीन लता सैनी, M.C बिट्टू जी,M.C नीलम रानी, सुदर्शन धीर, पूर्व डीएसपी समाजसेवी पहलवान मलकीत जी एवं शहर की गौरवशाली संस्थाओं के प्रधान एवं पदाधिकारी एस .एस जैन सभा होशियारपुर के प्रधान राकेश जैन बबला , महावीर जैन सभा जैन कॉलोनी प्रधान सुदर्शन , दादी कोठी तीर्थ प्रबंधक कमेटी प्रधान अनिल जैन गोगी , भगवान महावीर जैन charitable hospital प्रधान राजेश जैन (कला निकेतन), महावीर जैन युवक संघ प्रधान गौतम जैन, महावीर जैन युवा मंडल प्रधान वरुण जैन , दादी कोठी नाहर संघ के प्रधान मनोहर लाल , महावीर जैन सेवा संघ पक्षी विहार प्रधान अरुण जैन आदि कई संस्थाओं के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य रथ यात्रा में शामिल हुए।

Advertisements

इसके साथ कांगड़ा तीर्थ प्रबंधक कमेटी प्रधान सतीश जैन बगीची वाले, वासुपूज्य जैन युवक मंडल प्रधान समीर जी एवं मंडल सदस्य उसके साथ महिला मंडल, आराधना मंडल आदि कई मंडलों ने शोभायात्रा में शामिल हो जिन शासन की शोभा बढ़ाई। रथ यात्रा शहर के सभी प्रमुख बाजारों में से होते हुए शीश महल बाजार में वासुपूज्य जैन मंदिर में संपन्न हुई। सभा के महामंत्री श्रेयांश जैन ने रथ यात्रा में शामिल हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं जन जन का सभा की ओर से अभिनन्दन एवं आभार प्रकट किया। होशियारपुर नगर पार्श्वनाथ भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here