Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur श्री चरनछोह गंगा खुरालगढ़ को एक परिवार से मुक्त करवाने के लिये...

श्री चरनछोह गंगा खुरालगढ़ को एक परिवार से मुक्त करवाने के लिये संत सरवण दास के आर्शीवाद में 151 मैंबरी कमेटी का गठन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एतिहासक स्थान श्री चरनछोह गंगा खुरालगढ़ साहिब जहां एक परिवार का कब्ज़ा होने पर नराज़ प्रबन्धक कमेटी के मैंबरों, सेवादारों तथा श्रद्धालुओं का एक विशेष भारी इक्ट्ठ आदि धर्म गुरू संत सरवण दास जी के आर्शीवाद में डेरा संत टहल दास सलेमटावरी लुधियान में हुआ। इस अवसर पर संत सतविंदर हीरा राष्ट्रीय प्रधान आल इंडिया आदि धर्म मिशन, अजीत राम खेतान चेयरमैन गुरूघर, बलवीर धांदरा जनरल सचिव, प्रीतम दास मल्ल प्रधान संवा दल, निरपिंदर उप-प्रधान पंजाब, सुखवीर दुग्गल मैनेजर गुरूघर, गुरजीत लैहरा प्रचारक गुरूघर, संत धर्मा सिंह चीमा साहिब, एडवोकेट आर.अल. सुमन, धर्मपाल साहनेवाल राष्ट्रीय प्रधान बेगमपुरा टाईगर फोर्स, बलवीर महे, संत सोहल लाल, सर्बजीत कडियाणा, अमन बंगड़, ओम प्रकाश सरोआ, जगदीश राये, राकेश कुमार, रामजी दास, नरिन्द्र पाल सिंह खेतान, विक्रम सिंह भवानीगढ़, गुरतेज सिंह सुनाम, जगदीश सिंह बुढेवाल, अमरजीत सिंह बोकड़ां, दीवान सिंह सलेमपुर, रजिन्दर सिंह बुलारा, बीरबल घेड़ा, बाबर सिंह मानसा, जुझार सिंह, लाली हवास तथा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisements

इस अवसर पर नेताओं ने श्री चरणछोह गंगा खुरालगढ़ पर एक परिवार की ओर से कब्ज़ा करके मनमजिऱ्यां करने, धक्केशाही करने, अत्याचार करने तथा करीब पिछले एक साल से कोई हिसाब-किताब न बताने की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुये पंजाब सरकार तथा डिप्टी कमिशनर को अपील की कि इस मामले में हस्तक्षेप करके गुरूघर को सही ढंग से चलाने के लिये आदि धर्म गुरू संत सरवण दास जी की अध्यक्षता में बनी 151 मैंबरी कमेटी के हवाले किया जाये।

इस अवसर पर चरनछोह गंगा खुरालगढ़ को एक परिवार से मुक्त करवाने क लिये 151 मैंबरी कमेटी का सर्वसम्मति के साथ गठन किया जो जि़ला प्रशासन तथा पंजाब सरकार को जल्द ही मांग पत्र भी सौंपेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here