Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur आरुष सिंह ने राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, नेशनल...

आरुष सिंह ने राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब योग एसोसिएशन द्वारा, 50वीं पंजाब स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में होशियारपुर के शालीमार नगर निवासी आरुष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (द्वितीय स्थान) हासिल किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 सितंबर 2026 को डी.सी.एम. प्रेसीडेंसी स्कूल, लुधियाना में आयोजित की गई, जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। आरुष सिंह ने अपने उत्कृष्ट योग कौशल, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 🥈
आरुष की इस उपलब्धि के साथ ही नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए उसका चयन हुआ है। इस सफलता से परिवार, प्रशिक्षकों और पूरे होशियारपुर जिले में खुशी की लहर है।

Advertisements

आरुष की सफलता पर उसके योग प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने उसे बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। आरुष की यह उपलब्धि न केवल उसके कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि होशियारपुर के उभरते हुए योग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here