Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर आटोमोबाइल्ज में नई वेगनार की शानदार लॉचिंग

होशियारपुर आटोमोबाइल्ज में नई वेगनार की शानदार लॉचिंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। भारत की नंबर 1 कार कंपनी मारूति सुजुकी हमेशा ही अपने ग्राहकों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए नए-नए और आधुनिक तकनीक वाले माडल मार्किट में उतारती रही है। इसी के तहत मारूति सुजुकी आज हर भारतीय की पहली पसंद बनी हुई है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सभी के मनपसंद माडल वेगनार को अन्य भी आकर्षक और नए फीचर सहित मार्किट में उतारा है। नई वेगनार को दो ने पैट्रोल इंजन 1.0 (के-10-बी) और 1.2 लीटर (के 12 एम) के साथ लैस करके ग्राहकों के लिए पेश किया है जो कि पावर और पर्फामेंस का बेजोड़ मेल है।

Advertisements

मारूति सुजुकी के 10 बार के रायल प्लाटिनम डीलर होशियारपुर आटोमोबाईल्ज में नई कार की उद्घाटन रस्म संत बाबा हरदेव सिंह जी तलवंडी अराईयां और विजय महाजन रिजनल मैनेजर स्टेट बैंक आफ आई.सी.आई.सी.आई. बैंक से जतिन और पंकज जुनेता ने विशेष तौर पर शिरक्त की। इस मौके पर होशियारपुर आटोमोबाईल्ज के मैनेजिंग डायरेक्टर अजविंदर सिंह द्वारा आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और अपने ग्राहकों को भविष्य में भी तसल्लीबख्श सेवाएं देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर कंपनी के सी.ई.ओ. गुरप्रीत सिंह ने नई गाड़ी की विशेषताओं की जानकारी देते बताया कि नई वेगनार में पहले से ज्याजा कैबिन स्पेस और बूट स्पेस उपलब्ध है। दो विभिन्न इंजनों के साथ नई वेगनार सभी की पहली पसंद होगी। इस मौके पर करनजीत सिंह सिंबली, विक्रमजीत सिंह सिंबली, डा. सुखराज सिंह, कोच सुरिंदर सिंह मसीती, प्रो. केबल सिंह, सुखजिंदर सिंह औजला, आटोमोबाईल्ज का समूह स्टाफ सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here