Monday, September 14, 2026
Home Punjab थिंद आई हॉस्पिटल द्वारा गाँव जनौड़ी में लगाया गया फ्री आँखों का...

थिंद आई हॉस्पिटल द्वारा गाँव जनौड़ी में लगाया गया फ्री आँखों का चैकअप कैंप

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। गाँव जनौड़ी में थिंद आई हॉस्पिटल की ओर से गांव जनौड़ी के सरपंच राहुल शर्मा के नेतृत्व में गांव वासियों के सहयोग से फ्री आँखों का चैकअप कैंप लगाया गया। कैंप में संजू ठाकुर, नंद किशोर शर्मा एवं समस्त ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। कैंप के दौरान लगभग 80 मरीजों की आँखों की जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी बिल्कुल मुफ्त दी गईं।

Advertisements

इस मौके पर डॉ. लवीजा जंवाल, मैनेजर गुरप्रीत सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अनमोल भारद्वाज, मनमोहन कौशल, संजू ठाकुर, शेर सिंह, दीपा सहित हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी लोगों की सेवा के लिए इसी तरह के फ्री कैंप लगाए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here