Thursday, September 17, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने बेसहारा 80% दिव्यांग को दी व्हीलचेयर

रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने बेसहारा 80% दिव्यांग को दी व्हीलचेयर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की ओर से प्रधान सुमन नय्यर के मार्गदर्शन से प्रोजैक्ट चेयरमैन संजीव कुमार और दानी सज्जन रोटेरियन योगेश चंद्र मालक बी.डी. ओपटीशन के सहयोग से रोटरी क्लब आफ होशिआरपुर द्वारा 70 वर्षीय वृद्ध सुरिंदर सिंह को व्हीलचेयर दान की गई, जो होशियारपुर के मोहल्ला फतेहगढ़ रोड में 80 प्रतिशत विकलांग हैं।

Advertisements

इस परियोजना में विशेष रूप से सहायक गर्वनर रोटेरियन राजेंद्र कुमार मोदगिल और सेवानिवृत्त एस.डी. कॉलेज के प्रि. प्रशांत सेठी भी उपस्थित थे। रोटेरियन योगेश चंद्र ने कहा कि उन्होंने यह व्हीलचेयर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को प्रि. प्रशांत सेठी की सिफारिश पर दी , जो इस स्थिति में भी किसी से मांगने के बजाय ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here