Thursday, November 12, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में मनाया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’

सरकारी कॉलेज में मनाया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रधानाचार्या डॉ. सविता गुप्ता और डिप्टी डायरेक्टर (कॉलेज एजुकेशन) के निर्देशानुसार कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया। हिंदी विषय के विद्यार्थियों ने इस समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण, इतिहास और विरासत के बारे में भिन्न-भिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किए।

Advertisements

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में परिचित करवाया और विद्यार्थियों की सक्रियता पर उनकी प्रशंसा भी की। इस अवसर पर जिन विद्यार्थियों ने व्याख्यान प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त किया, उनके नाम क्रमवार—प्रथम: अंजली, द्वितीय: जनमप्रीत कौर, तृतीय: सूरज कुमार, गुरविंदर कौर और जाह्नवी। इस अवसर पर हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. तरजिंदर कौर, प्रो. अरुण कुमार और हिंदी विषय के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here