
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंस क्लब होशियारपुर की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट के तहत वृद्ध आश्रम में विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। यह प्रोजेक्ट क्लब के अध्यक्ष लायन मुनीश सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान क्लब सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल-फ्रूट तथा विभिन्न खाने-पीने की सामग्री भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पीडीजी लायन दविंदर पाल अरोड़ा, लायन दर्शन सिंह चौधरी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एनवायरनमेंट लायन भारत गुप्ता, लायन विनोद पासान, लायन अतुल महिंद्रा, लायन हनी सूद, लायन संजीव कुमार,लायन मनदीप सिंह,लायन लेडी आशू सूद, किरण अरोड़ा, अनीता पासान, वर्षा महिंद्रा, रजनी सूद तथा अमनदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लायंस क्लब अध्यक्ष लायन मुनीश सूद ने कहा कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें खाद्य सामग्री एवं फल भेंट करने से क्लब सदस्यों को आत्मिक संतुष्टि मिली। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब भविष्य में भी मानव सेवा के ऐसे प्रकल्प निरंतर जारी रखेगा।












