Friday, November 13, 2026
Home National POK में यात्री वाहन नदी में गिरा, 11 लोगों की मौ-त, 2...

POK में यात्री वाहन नदी में गिरा, 11 लोगों की मौ-त, 2 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक हादसा होने का समाचार है। जहां एक यात्री वाहन के नदी में गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरकाह पुल के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन यासीन नदी में जा गिरा। बचाव दल ने दो महिलाओं सहित 10 यात्रियों के शव बरामद किए और एक बच्चे सहित तीन घायल यात्रियों को बचाया। उन्हें इलाज के लिए गुपिस सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि बाद में बच्चे की भी चोटों के कारण मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।  मृतक और घायल सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) की यासीन घाटी के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here