Saturday, November 14, 2026
Home National मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: गोलीबारी में महिला की मौत, कांगपोकपी में...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: गोलीबारी में महिला की मौत, कांगपोकपी में 48 घंटे का शटडाउन

मणिपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे, ताफू कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजांग के बीच, संदिग्ध उग्रवादी गुटों के 2 विरोधी समूहों में अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी के दौरान, खेत में काम कर रही 42 वर्षीय कुकी महिला नेन्गबोई चोंगलोई को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस फायरिंग में एस. डेविड चोंगलोई और लामखोचोन चोंगलोई नामक 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कांगपोकपी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Advertisements

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय कुकी संगठन, ‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ यानी CoTU ने कांगपोकपी जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का ऐलान किया है। संगठन ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जिले से सभी सुरक्षा बलों को हटाने की मांग की है, और आरोप लगाया है कि सुरक्षाबल आम नागरिकों की जान की रक्षा करने में नाकाम रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी विद्रोही गुटों के बीच गोलीबारी सुबह करीब 11 बजे कांगपोकपी जिले के ताफौ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास शुरू हुई।

इस दौरान गोली लगने से ताफौ कुकी गांव की महिला के. चोंगलोई की मौत हो गई। वह खेत में काम कर रही तभी उसे गोली लगी। गोलीबारी में एस. डेविड चोंगलोई और लामखोचोन चोंगलोई घायल हुए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

इलाके में सीआरपीएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। मामले में जांच शुरू कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबलों ने सेनापति जिले के पास के ताफौ गांव में भी तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, ने सुरक्षाबलों को गांव की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में ताफौ कुकी गांव के दो युवक 28 अक्टूबर को लापता हो गए थे। उनके शव एक नवंबर को पड़ोसी सेनापति जिले में मिले थे। इस मामले में कुकी संगठन कमेटी आन ट्राइबल यूनिटी पहले से प्रदर्शन कर रहा है।

संगठन की मांग है कि ताफौ कुकी गांव को सेनापति के बजाय कांगपोकपी जिला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में रखा जाए। राज्य सरकार इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने पर विचार कर रही है। उधर, उखरुल जिले के सिनाकेइथी के पास धान की कटाई कर रहे किसानों के समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी की। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। सुरक्षाबलों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और अन्य किसानों को सुरक्षित बचाया। आईएएनएस के अनुसार मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा है कि सरकार राज्य के सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली समिति गठित करने की दिशा में कदम उठाएगी। समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इंफाल स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मणिपुर के 10 जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से इस तरह की समिति को लेकर पूछे गए सवाल के बाद सरकार ने इस समिति के गठन की दिशा में कदम उठाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने यह जानना चाहा था कि क्या मणिपुर में ऐसा कोई साझा मंच मौजूद है, जो विभिन्न समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा दे सके। मुख्यमंत्री ने हाल में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और मणिपुर से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here