Monday, October 19, 2026
Home Editorial सफलता: बारहवीं में छात्राओं ने रोशन किया एस.डी. स्कूल का नाम

सफलता: बारहवीं में छात्राओं ने रोशन किया एस.डी. स्कूल का नाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी. गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्राओं नेे बारहवीं परीक्षा के परिणाम में उमदा प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहने पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुभाष चंद्र खुल्लर, सचिव कमलेश शर्मा, एस.डी. सीनियर सेकैंडरी स्कूल के मैनेजर विनोद कुमार सेठी, गल्र्स स्कूल के चेयरमैन अरविंद सूद, प्रबंधक अजीत कलेर तथा प्रिंसिपल अंजना ने सभी छात्राओं को शानदार सफलता के लिए बधाई दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्राओं राजदीप कौर, दविंदर कौर, तमन्ना शर्मा, खुशबू, अंजू बाला, युक्ता ठाकुर, आशीमा गुप्ता, पल्लवी, अमनप्रीत व रिया सहित अन्य छात्राओं को बधाई देते हुए इस क्रम को इसी प्रकार आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन किया है तथा यह बच्चियां आगे बढ़ती रहें ऐसी उनकी शुभकामनाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here