Friday, October 9, 2026
Home Himachal हादसाग्रस्त हुई दिल्ली से कांगड़ा जा रही श्रद्धालुओं की बस, 20 घायल,...

हादसाग्रस्त हुई दिल्ली से कांगड़ा जा रही श्रद्धालुओं की बस, 20 घायल, 2 गंभीर

कांगड़ा/ढलियारा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: निशांत शर्मा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत भरवाई-देहरा मार्ग पर ढलियारा के समीप पीछे से आ रही एक बस की टक्कर लगने से आगे जा रही बस अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार दिल्ली से कांगड़ा के राधास्वामी सत्संग परोर जा रही निजी कंपनी की बस जब ढलियारा के समीप पहुंची तो उतराई पर पीछे से आ रही एक अन्य बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बस सड़क़ से नीचे ढलान की तरफ लुढक़ गई। जिससे बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीछे से टक्कर मारने वाली बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसा पेश आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here