Saturday, October 3, 2026
Home Uncategorized अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आग से बुकिंग काउंटर जलकर राख

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आग से बुकिंग काउंटर जलकर राख

WhatsApp-Image-20160630 (3)

अमृतसर। अमतसर के रेलवे स्टेशन पर सायं करीब पौने 6 बजे उस समय हडक़ंप मच गया जब वहां पर स्थित बुकिंग काउंटर पर अचानक आग लग गई। हालांकि इस आग में किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई, मगर रेलने अधिकारियों का कहना है कि आग के कारण करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 15 मिनट में ही स्टेशन पर पहुंच चुकी थी, परन्तु आग इतनी भयंकर तरह से फैली कि तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग से मुख्य सरवर, 10 कम्प्युटर, 2 चार्टिंग मशीन तथा एयर कंडिशन युनिट जल गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य काउंटरों पर रेलवे बुकिंग की सुविधा होने के चलते बुकिंग में परेशानी नहीं आने दी गई है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त डिवीजनल रेलवे मैनेजर आशुतोष पंत ने पत्रकारों को बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here