Friday, October 30, 2026
Home Latest मोदी देश का नहीं, असल में पूंजीपतियों का चौंकीदार है: विधायक आदिया

मोदी देश का नहीं, असल में पूंजीपतियों का चौंकीदार है: विधायक आदिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पैट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों से त्रस्त जनता पर पड़ रही महंगाई की मार से लेकर त्रस्त जनता को साथ लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मिनी सचिवालय के समक्ष धरना दिया और केन्द्र के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिला प्रधान विधायक पवन कुमार आदिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी विधायक, नेता एवं कार्यकर्ताओं ने धरने में पहुंचकर मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक डा. राज कुमार, विधायक अरुण डोगरा मिक्की, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, डा. कुलदीप नंदा, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा व रजनीश टंडन, मीडिया प्रभारी सुमेश सोनी, महासचिव राजेश गुप्ता, यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल सहित अन्य नेताओं ने केन्द्र की जनविरोधी नीतियों को कोसा और जिलाधीश को राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा।

जिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष विधायक पवन आदिया की अगुवाई में केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

इस मौके पर विधायक आदिया ने कहा कि खुद को जनता का सेवक कहने वाले मोदी असल में पूंजीपतियों के चौंकीदार और सेवक हैं। जिसके चलते देश को भाजपा की सरकार नहीं बल्कि पूंजीपति चला रहे हैं। जिस कारण जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। पैट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रण करने में केन्द्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है और इसके चलते महंगाई और बढ़ी है। जिस कारण आम जनता के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है तब-तब देश पिछड़ेपन का शिकार हुआ है और आज जो देश के हालात हैं उसके लिए भाजपा की जन विरोधी नीतियां पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। विधायक आदिया ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से आह्वान किया कि वे सभी एकजुट हो जाएं ताकि 2019 में इस देश विरोधी, जन विरोधी और लोकतंत्र विरोधी मोदी सरकार को केन्द्र से उखाड़ फेंका जा सके, क्योंकि देश एवं देश वासियों के हित कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित हैं।

इस मौके पर विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायत डा. राज कुमार, विधायक अरुण डोगरा सहित अन्य नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए बढ़ रही महंगाई के लिए केन्द्र सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व को कुशल नेतृत्व कहने वाले उसके भक्त आम जनता का दुख नहीं देख रहे, अगर वे अपनी आंखें खोलकर जनता की परेशानियों को देखेंगे तो उन्हें भी मोदी से नफरत होने लगेगी।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता खरैती लाल कतना, नीटू, कश्मीर सिंह, राज कुमार थापर, मनीश नागपाल, बोबी, धर्मपाल बाड़ीखड्ड, सुरजीत मेघोवाल, पवित्र सिंह, रजनीश कौशल समिति सदस्य, दर्शना देवी डंडोह, नंबरदार कुलवंत सिंह, रीना कपूर, दीपक सरोया, सन्नी थियाड़ा, बाज़ थियाड़ा, गुरनाम चक्कराजू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here