Thursday, November 19, 2026

    जम्मू-कश्मीर में कफ्र्यू, श्री अमरनाथ यात्रा बाधित

    burhan-wani_14680407जम्मू-कश्मीर (योगेश्वर मिट्ठू की विशेष रिपोर्ट): 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कामंडर बुरहान बानी के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पुलवामा, अन्नतनाग और श्री नगर में भडक़े हालातों को देखते हुए कफ्र्यू लगा दिया गया है। इसके चलते श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और यात्रा को रोकते हुए यात्रियों को इन इलाकों से पीछे ही रोक दिया गया है। ट्रेन सेवा और मोबाइल इंटरनैट सेवा बंद कर दी गई है। पता चला है कि कुछ समय से बुरहान वानी दक्षिणी कश्मीर में संक्रिय था, उसने कई पढ़े-लिखे युवाओं को भडक़ाकर आतंकी बनाया था। वह युवाओं को आतंक के साथ जोडऩे के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था तथा वह काफी भडक़ाउ भाषण दिया करता था। यह भी बात सामने आई है कि सुरक्षाबलों को चकमा देने केलिए वह अपने साथ जैमर लेकर चलता था। इतना ही नहीं महज 15 साल की उम्र में आतंकी बना वानी लडक़ी के वेश में अपने परिवार से मिलने आता था और उसके पिता एक स्कूल में प्रिंसिपल थे। बुरहान की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का ईनाम की भी घोषणा की गई थी।

    Advertisements

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here