Saturday, October 3, 2026

    तनावग्रस्त इलाकों में यात्रियों का दहशत के बीच गुजर रहा हर पल:लक्की ठाकुर

    09lead4 copyजम्मू-कश्मीर (योगेश्वर मिट्ठू की विशेष रिपोर्ट): शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकी बुरहान वानी मामले के बाद शनिवार को पुलवामा, अन्नतनाग और श्रीनगर इत्यादि इलाकों में पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल के बीच हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्री अमरनाथ यात्रा की विशेष कवरेज एवं लंगर में सेवा करने गए द स्टैलर न्यूज़ के विशेष संवाददाता योगेश्वर मिट्ठू की रिपोर्ट के मुताबक तनावग्रस्त इलाकों में लाखों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। जिनकी लिए एक-एक पल बिताना मुश्किल बना हुआ है। हालांकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बी.एस.एफ. और सी.आर.पी.एफ. के अलावा पुलिस द्वारा व्याप्क प्रबंध किए गए हैं। परन्तु बावजूद इसके जिस तरह से वहां का माहौल बिगड़ा है उसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी चिंता बनी हुई है।
    यात्रा से लौट रहे होशियारपुर निवासी लक्की ठाकुर जोकि लौटते समय अन्नतनाग के समीप तनावपूर्ण माहौल में फंस गए थे तथा वापस सकुशल श्रीनगर पहुंचे ने आज सायं करीब सवा 4 बजे फोन पर बताया कि वहां का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बना हुआ है। लोग घरों और सडक़ों पर बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं तथा कफ्र्यू के बावजूद लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि सुरक्षा बल (बी.एस.एफ. और सी.आर.पी.एफ. व लोक पुलिस) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पूरे प्रबंध किए गए हैं। परन्तु जिस प्रकार से लोग बड़ी संख्या में सडक़ों पर उतर रहे हैं और पत्थरबाजी हो रही है उसके चलते उनके लिए एक-एक पल गुजारना मुश्किल बना हुआ है। ठाकुर ने बताया कि वे अपने 4-5 दोस्तों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करके आज सुबह पंजाब के लिए लौट रहे थे कि शुक्रवार की घटना के बाद आज पूरे श्रीनगर में हालात बेकाबू हो गए। उन्होंने बताया कि उनके कुछ दोस्त जोकि यात्रा पर आए थे रामवन में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अपने दोस्त के साथ फोन पर बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यात्रियों की गाडिय़ों पर भी पत्थरबाजी की, जिसके कारण कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं, जिनमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। लक्की ने बताया कि यहां फंसे हुए यात्रियों एवं पर्यटकों का पल-पल दहशत के बीत गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि वे होशियारपुर पहुंच कर प्रैस के बीच यहां के हालातों और सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बरते जाते ढिलमुल रवैये को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार की पोल खोलेंगे।

    Advertisements

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here