Monday, November 9, 2026
Home Politics माया और मुलायम को सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

माया और मुलायम को सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

maya-mulayam1_660_121112094058-माननीय उच्चतम न्यायालय ने जारी किए आदेश, चार अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी खाली करने होंगे सरकारी आवास-दिल्ली। माननीय उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मुलायम सिंह यादव सहित चार अन्य मुख्यमंत्रियों को दो माह के भीतर सरकारी आवास खाली करने के आदेश जारी किए हैं। एक फैसले में कोर्ट ने कहा कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास में रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए उन सभी मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने आवास खाली कर देने चाहिए जो अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं। कोर्ट ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के अलावा चार अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी आवास खाली करने के आदेश दिए गए हैं। साथ में कोर्ट ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि उन सभी राजनेताओं से सरकारी आवास खाली करवा लिए जाएं जिन्होंने अब तक उस पर कब्जा कर रखा है। ये पूरी प्रक्रिया दो माह के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मायावती, मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और रामनरेश यादव को बंगले मिले हैं। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को जीवन भर के लिए बंगला नहीं मिल सकता। गौर हो कि इस संबंध में करीब 12 साल पहले लोक प्रहरी नाम की एक गैर सरकारी संस्था ने याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने 20 महीने पहले फैसला सुरक्षित रखा था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here