Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur पी.एम.टी. में पहला रैंक हासिल करने वाली सुप्रिया को ब्राह्मण सभा ने...

पी.एम.टी. में पहला रैंक हासिल करने वाली सुप्रिया को ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पी.एम.टी. परीक्षा में पहला रैंक हासिल करने वाली गांव मरुली ब्राह्मणा निवासी बृजभूषण शर्मा की बेटी सुप्रिया शर्मा को ब्राह्मणा सभा की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्मृति चिन्ह, शाल एवं 2100 रुपये सुप्रिया को भेंट किए। इस अवसर पर सभा के प्रधान कमलेश शर्मा ने कहा कि सुप्रिया की इस उपलब्धि ने पूरे समाज का मान बढ़ाया है और हमें अपनी इस बेटी पर गर्व है। उन्होंने सुप्रिया को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisements

इस अवसर पर बलराम शर्मा, संजीव कुमार, जसपाल शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, जगमोहन शर्मा, पार्षद पंडित विक्रम मेहता प्रधान युवा ब्राह्मण सभा, डा. बिन्दुसार शुक्ला एवं विनोद शर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here