Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur क्लब ने विभिन्न स्थानों पर लगाए 300 से अधिक पौधे

क्लब ने विभिन्न स्थानों पर लगाए 300 से अधिक पौधे

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा इलाके में हज़ारों की संख्या में पौधे लगाने वाली ग्रीन ऐड संस्था टांडा की ओर से गांव मियाणी में पौधे लगाने की मुहीम शुरू की गई है। पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजऱ समाज सेवी संस्था की ओर से प्रवासी पंजाबी भारतीय साथियों के सहयोग से जतिंदरपाल सिंह जेपी के नेतृत्व में ग्रीन ऐड की टीम ने गांव के बाबा मक्खन शाह लुबाना स्पोट्र्स एंड चेरीटेबल क्लब के सहयोग से गांव मियाणी में विभिन्न स्थानों तथा सडक़ों के किनारे तीन सौ के करीब पौधे लगवाए गए।

Advertisements

इस दौरान क्लब चेयरमैन वरियाम सिंह, अमरीक सिंह, मनोज मियाणी ने ग्रीन ऐड संस्था की टीम को भरोसा दिलाया कि पौधों की परवरिश तथा संभाल का कार्य निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। इस दौरान जसवीर सिंह घोतड़ा, देवी दास, मान सिंह खालसा मिआनी, डिंपल, हनी इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here